सृजक की साहित्यिक गोष्ठी में समसामयिक विषयों पर होगा काव्य पाठ
अलवर। प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘सृजक’ की ओर से मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन 14 जून (रविवार) को सायं 4:00 बजे रेलवे स्टेशन के सामने संजय नगर स्थित एम.एन.सी.आई. कोचिंग सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित कविगण समसामयिक विषयों पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
सृजक की गोष्ठी में होगा विविध काव्य पाठ
संस्था के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता सृजक के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’ करेंगे, जबकि वरिष्ठ कवि रघुवर दयाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना तथा रचनाकारों को साझा मंच उपलब्ध कराना है।
युवा और वरिष्ठ रचनाकार होंगे शामिल
गोष्ठी में अलवर के अनेक युवा एवं वरिष्ठ कवियों के साथ कवयित्रियां भी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगी। साहित्य प्रेमियों को समसामयिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित विविध काव्य प्रस्तुतियां सुनने का अवसर मिलेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

