More
    Homeराजस्थानखैरथलस्कूल में बच्चों को शिविर के माध्यम से संदेश, स्वस्थ और निरोगी  रहने...

    स्कूल में बच्चों को शिविर के माध्यम से संदेश, स्वस्थ और निरोगी  रहने के लिए नशा नहीं, योग चुनो ‌- अजीत कुड़ी

    विधिक सेवा प्राधिकरण और अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्टेप बाई स्टेप स्कूल तिजारा में नशामुक्ति, सिद्ध योग ध्यान और विधिक जागरूकता के लिए शिविर लगाया गया।

    किशनगढ़बास। नशे के अंधेरे से निकलकर स्वस्थ जीवन की रोशनी की ओर कदम बढ़ाने का संदेश लेकर शुक्रवार को तिजारा के स्टेप बाई स्टेप स्कूल में एक अनूठा शिविर लगा। यह शिविर विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति, सिद्ध योग ध्यान और विधिक जागरूकता के लिए लगाया गया। जहां 350 विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशे से दूर रहकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

    यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) जयपुर के एक्शन प्लान के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए अध्यक्ष शैलेन्द्र व्यास के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएलएसए सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुड़ी रहे।

    शिविर के दौरान सचिव अजीत कुड़ी ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सिद्ध योग ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों तथा गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न सिर्फ शरीर को खोखला करता है, बल्कि परिवार और भविष्य को भी अंधेरे में धकेल देता है।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर समूचे राष्ट्र और विश्व को नशामुक्त, रोगमुक्त एवं आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाने के लिए सक्रिय सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हेमंत यादव मय स्टाफ, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here