More
    Homeराजस्थानअलवरस्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, अलवर में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत

    स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, अलवर में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत

    स्तनपान अभियान के तहत बढ़ेगी जागरूकता, सप्ताह भर चलेंगी विभिन्न गतिविधियां

    अलवर। महिला चिकित्सालय स्थित मदर मिल्क बैंक एवं समग्र स्तनपान प्रबंधन केंद्र (सीएलएमसी) में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष यह सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक “जीवन की एक सतत शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” विषय-वस्तु के साथ मनाया जा रहा है। सप्ताहभर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

    प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि जनाना अस्पताल, अलवर में मदर मिल्क बैंक का संचालन 9 सितंबर 2016 से किया जा रहा है। अब तक यहां 20 हजार से अधिक माताओं ने 49 हजार 300 बार मातृ दुग्ध दान किया है। इस दौरान 64 लाख 18 हजार मिलीलीटर से अधिक मातृ दुग्ध एकत्रित किया गया, जिससे लगभग 26 हजार 800 नवजात शिशुओं को लाभ मिला है।

    उन्होंने बताया कि 45 हजार से अधिक माताओं को स्तनपान से संबंधित परामर्श, प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त 13 लाख 50 हजार मिलीलीटर से अधिक मातृ दुग्ध उन माताओं को उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें अपने शिशुओं को स्तनपान कराने में कठिनाई हो रही थी।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि मदर मिल्क बैंक के माध्यम से न केवल अस्पताल में भर्ती कमजोर और बीमार नवजातों को लाभ मिला है, बल्कि उन बच्चों को भी सहायता प्रदान की गई है, जो किसी कारणवश अपनी मां का दूध प्राप्त नहीं कर सके। इनमें अनाथ, गोद लिए गए और मातृ दुग्ध से वंचित नवजात शिशु भी शामिल हैं।

    डॉ. अमनदीप नेवी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान कार्यशाला, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रसूताओं, धात्री माताओं, उनके परिजनों, चिकित्सा कर्मियों और आमजन को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सालय में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम के साथ इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here