उद्घाटन में दिखी भव्यता: 51 किलो माला व चांदी के मुकुट से किया स्वागत
कठूमर। क्षेत्र के खेरली कस्बे में बुधवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का भव्य स्वागत किया गया। वे यहां एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री बेढ़म और कठूमर विधायक रमेश खींची को 51 किलो की फूल माला पहनाई गई और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने इन चांदी के मुकुटों को धौलागढ़ देवी को समर्पित करने की घोषणा भी की।
विधायक रमेश खींची ने की अध्यक्षता
समारोह की अध्यक्षता विधायक रमेश खींची ने की। मंच पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, अजीत गुर्जर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विकास और रोजगार पर दिया जोर
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा, “इससे लोगों को आवश्यक सामान आसानी से उपलब्ध होता है और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।”
कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
इस अवसर पर मंत्री ने खेरली के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों, स्थानीय समस्याओं और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री के दौरे को लेकर कस्बे में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


