More
    Homeराजस्थानभरतपुरपेयजल संकट पर उठी आवाज: बंध बारैठा से जोड़ने की मांग तेज

    पेयजल संकट पर उठी आवाज: बंध बारैठा से जोड़ने की मांग तेज

    जल समस्या पर चिंता: वैर-भुसावर क्षेत्र के लिए स्थाई योजना की मांग

    हलैना। क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर किसान नेता एवं पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैर, भुसावर, बयाना और हलैना क्षेत्र को बंध बारैठा से जोड़कर शुद्ध और मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्र

    इन्दल सिंह जाट ने बताया कि वैर, भुसावर और हलैना तहसीलों में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और कई स्थानों पर लोगों को मजबूरी में पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति पथरीली और पहाड़ी है, जहां भूमिगत जल लगभग न के बराबर है। एक हजार फीट गहरे ट्यूबवेल खोदने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा, जिससे किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं और खेती बंजर होती जा रही है।

    बंध बारैठा से जोड़ने पर मिलेगा समाधान

    किसान नेता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बंध बारैठा को पाँचना बांध पाइपलाइन स्कीम से जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है, जिससे वहां पर्याप्त मीठा पानी उपलब्ध होगा। ऐसे में यदि वैर, भुसावर और हलैना क्षेत्र को भी इस योजना से जोड़ा जाए, तो स्थाई पेयजल समाधान संभव है।

    उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र बंध बारैठा के समीप स्थित हैं, जिससे योजना की लागत भी कम आएगी और लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सकेगी।

    जल जीवन मिशन योजनाएं बताईं विफल

    इन्दल सिंह जाट ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बनी योजनाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांवों में टंकियां सूखी पड़ी हैं, ट्यूबवेल बंद हैं और करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।

    जल्द सौंपेंगे ज्ञापन

    किसान नेता ने बताया कि इस मांग को लेकर जल्द ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here