More
    Homeराजस्थानअलवरहरसोली से शुरू हुई किसान महापंचायत की ‘अन्नदाता हुंकार पदयात्रा’

    हरसोली से शुरू हुई किसान महापंचायत की ‘अन्नदाता हुंकार पदयात्रा’


    गांव-गांव पहुंचेगी किसान जागरूकता की अलख

    हरसोली (खैरथल-तिजारा), ।किसान महापंचायत की ओर से आयोजित ‘अन्नदाता हुंकार पदयात्रा’ का शुभारंभ आज शाम 5:00 बजे जिला खैरथल-तिजारा की तहसील हरसोली मुख्यालय स्थित संतदास जी मंदिर से किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल जाट के मार्गदर्शन एवं तहसील अध्यक्ष शेर सिंह की अगुवाई में हुआ।

    यह पदयात्रा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचेगी, जिससे कोई भी गांव इस अभियान से अछूता न रहे। किसानों की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह पदयात्रा जनजागरण का माध्यम बन रही है।

    हरसोली ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि वे आगामी 29 जून 2025 को पुनः एकत्र होकर गांव के समस्त नागरिकों के साथ इस पदयात्रा में सहभागिता निभाएंगे और उसकी भव्यता में वृद्धि करेंगे। आज संतदास जी के मंदिर पर आयोजित गांव सभा एवं पदयात्रा की शुरुआत स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रही, जिसमें कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए।

    प्रथम दिन की पदयात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

    • हरसोली परगना के अध्यक्ष चौधरी जीतराम लंबरदार

    • किसान महापंचायत जिला उपाध्यक्ष पूरण दादा

    • सरजीत सिंह चौधरी, खेमचंद चौधरी,

    • सूबेदार मोहन सिंह,

    • झारखा के सरपंच शीशराम चौधरी,

    • एवं युवा किसान प्रतिनिधि दीपक कुमार

    पदयात्रा के दौरान गांव-गांव में किसान मुद्दों, सरकार की नीतियों और खेत-खलिहानों की समस्याओं को लेकर संवाद किया जाएगा। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित चेतना के प्रसार का माध्यम बन रही है।

    किसान महापंचायत का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से किसानों को संगठित करना, उनके हक की आवाज को बुलंद करना और नीतिगत स्तर पर उनके लिए सकारात्मक बदलाव लाना है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here