More
    Homeदेशहरियाणा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की दस्तक, दुष्यंत चौटाला का मिला साथ

    हरियाणा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की दस्तक, दुष्यंत चौटाला का मिला साथ

     

    नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के माध्यम से हरियाणा की राजनीति में अब दलित नेता और हाल ही सांसद बने चंद्रशेखर आजाद की दस्तक देने वाले है। आगामी विधानसभा चुनाव में जननायक पार्टी के चीफ दुष्यंत चौटाला का साथ चंद्रशेखर को ​मिल रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच सीट बंटवारा भी हो गया है। गौरतलब है कि बसपा भी हरियाणा में चुनाव लड़ रही है, लेकिन चंद्रशेखर ने यहां उनका साथ नहीं लिया। देखना होगा कि इस नए गठजोड़ से भाजपा को फायदा होता है या नुकसान।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठजोड़ का ऐलान

    दिल्ली में दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गठजोड़ का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह गठजोड़ पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। हरियाणा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की जननायक पार्टी भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। ऐसे में पार्टी की हालात खराब आंकी जा रही थी। कई नेता भी पार्टी से किनारा कर चुके थे, लेकिन ​अब माना जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद का साथ जजपा को मजबूती प्रदान कर सकता है।

    70 सीट पर जजपा और 20 सीट पर आजाद समाज पार्टी लड़ेगी

    गठजोड़ का ऐलान करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में दोनों दल मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 70 सीटों पर जहां जेजेपी चुनाव लड़ेंगी, वहीं 20 सीटों पर आजाद समाज पार्टी अपनी किस्मत आजमाएगी। आजाद ने कहा कि गठबंधन किसानों के लिए बहुत खास है। हम प्रयास करेंगे कि किसानों को उनका हक मिले।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here