More
    Homeराजस्थानअलवरहरियाली बाबा को मिलेगा कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय...

    हरियाली बाबा को मिलेगा कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान

    थानागाजी के पर्यावरणविद रामभरोस मीणा को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान

    थानागाजी। अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के भोपाला निवासी एवं ‘हरियाली बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद रामभरोस मीणा को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 15 अगस्त को राजस्थान के सीकर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

    हरियाली बाबा' रामभरोस मीणा, जिन्हें कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
    हरियाली बाबा’ रामभरोस मीणा, जिन्हें कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

    रामभरोस मीणा एल.पी.एस. विकास संस्थान के सचिव हैं और पिछले डेढ़ दशक से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया गया है, जिसके कारण उन्हें प्रदेश और देशभर में ‘हरियाली बाबा’ के नाम से पहचान मिली है।

    कमला देवी जनसेवा संस्थान, सीकर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

    रामभरोस मीणा इससे पूर्व भी अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इनमें सरदार वल्लभभाई पटेल अवॉर्ड (अहमदाबाद), भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पर्यावरण रत्न सम्मान (झारखंड), डॉ. बी.आर. आंबेडकर समाज रत्न सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण गौरव सम्मान (दिल्ली), एनवायरमेंट वॉरियर्स अवार्ड 2024-25, नेशनल हेल्थ केयर आइकॉन अवार्ड, सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान, अर्थ गार्जियन सम्मान, कोविड-19 सम्मान, अलवर शक्ति सम्मान, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, पर्यावरण मित्र सम्मान तथा बिरसा मुंडा प्रतिभा सम्मान सहित अनेक सम्मान शामिल हैं।

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण और जनभागीदारी आधारित अभियानों ने उन्हें देशभर में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here