More
    Homeराजस्थानभरतपुरहलैना में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का बयान, बढ़ती समस्याओं और दलबदल...

    हलैना में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का बयान, बढ़ती समस्याओं और दलबदल पर जताई चिंता

    हलैना कार्यक्रम में पंडित रामकिशन का बयान, रोजगार और पानी के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान

    हलैना। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति नहीं, बल्कि देश से गरीबी, गैरबराबरी, अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार का अंत होना है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ये समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

    बुधवार को कस्बा हलैना की कृषि उपज मंडी और ग्राम मूड़िया जाट में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए पंडित रामकिशन ने देश की राजनीतिक परिस्थितियों और बढ़ते दलबदल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे दलबदल से लोकतंत्र कमजोर होता है और राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राजनीति में सिद्धांतों की जगह सत्ता की राजनीति हावी होती जा रही है। उनके अनुसार, जिन नेताओं पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं, बाद में उन्हें ही दल बदलकर सत्ता में शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रभावी विपक्ष का होना भी आवश्यक है।

    ईआरसीपी, यमुना जल और रोजगार के लिए संघर्ष जारी रहेगा

    पंडित रामकिशन ने कहा कि ईआरसीपी योजना पर कार्य तेजी से चल रहा है और भविष्य में भरतपुर जिले को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र को पानी उपलब्ध होगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब रोजगार, यमुना जल तथा बाणगंगा और गंभीर नदी में पानी लाने जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

    जगह-जगह हुआ स्वागत, लोगों में दिखा उत्साह

    जीवन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पंडित रामकिशन और संघर्षशील किसान नेता इंदल सिंह जाट का विभिन्न स्थानों पर सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और सामाजिक संघर्षों की सराहना की।

    किसान नेता इंदल सिंह जाट ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में जाति के बजाय योग्य और कार्य करने वाले उम्मीदवार का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव जीतना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधि का जनता के लिए कार्य करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पानी और रोजगार जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

    कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि तोताराम गुर्जर, पूर्व सरपंच केशव देव शर्मा, नारायण सिंह सैनी, रामकुमार शर्मा, रूप सिंह, हरी सिंह जाटव, रविंद्र जाटव, गोपाल सिंह मीणा, प्रेमचंद मीणा, रामेश्वर, गिरधर सिंह, नरसी, मोहन तिवाड़ी, ललतेश मीणा, रजनीकांत, सजनी सिंह, हीरा सिंह, ओमप्रकाश, तोताराम सैनी, उदय सिंह, कमरचंद मीणा, पूरन सिंह नेता नैवाड़ा, मुकेश पंडित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here