More
    Homeदेशहिमाचल विधानसभा में सत्र के पहले ही दिन हंगामा, विपक्ष ने किया...

    हिमाचल विधानसभा में सत्र के पहले ही दिन हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट

     

    हिमाचल प्रदेश। विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र पहले ही दिन हंगामें से शुरू हुआ जिसके बाद विपक्ष ने वाकआउट किया। हालांकि, कुछ देर बाद विपक्ष ने सदन में वापसी कर ली। पहले दिन की बैठक शुरू होने से पहले सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही विपक्ष के अन्य सदस्यों से भी उनके पास जाकर मिले। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों से सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की।
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहले दिन की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद पूर्व विधायकों टेक चंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलतराम चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

    10 दिन कई मुद्दों पर घमासान के आसार

    10 दिन चलने वाले सत्र के दौरान सदन में सड़क-पुलों, आपदा, अपराध, नशा, स्कूलों के विलय जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होने के आसार हैं। मानसून सत्र में 936 प्रश्न उठेंगे। इनमें से 640 तारांकित होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मौखिक जवाब के लिए भेजा गया है। 296 प्रश्न अतारांकित होंगे, जिनके उत्तर लिखित में दिए जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here