आलनपुर के आदर्श खेल मैदान में धार्मिक आयोजन, जयराम ठेकला और बद्री भाटी एंड पार्टी करेंगे बाबा के भजनों का गुणगान
सोडावास। आलनपुर गांव में ग्रामीणों के तत्वावधान में बुधवार, 19 अगस्त को हीरामल एवं कालश देव महाराज का भंडारा आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार भंडारा कार्यक्रम आलनपुर गांव के आदर्श खेल मैदान में आयोजित होगा। सुबह 11:15 बजे बाबा के मंदिर में भोग लगाया जाएगा, इसके बाद भंडारे की शुरुआत होगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
भंडारा कार्यक्रम के साथ बाबा के भजनों का गुणगान भी किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे से भजन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान गायक कलाकार जयराम ठेकला एवं बद्री भाटी एंड पार्टी बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
धार्मिक भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा की भक्ति में सराबोर होंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसादी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

गुरुजी लेखराम तनेजा के अनुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं का भरपूर सहयोग रहेगा। ग्रामीणों की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india

