होली मिलन कार्यक्रम में संस्था को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
अलवर। सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था, अलवर शाखा द्वारा रविवार को सैनी समाज सत्संग भवन काशीराम सर्किल पर होली मिलन एवं परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष दशरथ सैनी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सदस्यों के परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी ने संस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में संस्था को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने सदस्यों से डिजिटल पत्रिका के लिए अपने विचार एवं लेख साझा करने का आग्रह किया। साथ ही आगामी 22 मार्च को जयपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सदस्यता विस्तार के उद्देश्य से उपस्थित सदस्यों को सदस्यता फार्म भी वितरित किए गए।
बैठक में आगामी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। श्रीमती कविता सैनी ने महिला कर्मचारी एवं अधिकारियों को संस्था से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम के मद्देनजर अप्रैल माह में कैरियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में रमेश सैनी (ए.ई.एन.), राजकुमार सैनी (ए.ई.एन.), राम प्रसाद सैनी, बबलेश सैनी, कविता सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बाबूलाल सैनी, कैलाश सैनी, जगराम सैनी, नरेंद्र सैनी, सूबेदार सुरेश सैनी, रवि सैनी, हुकमचंद सैनी, लक्ष्य बागड़ी, बोदन राम सैनी, रजनीकांत सैनी, विजय सैनी, प्रमोद सैनी, नरेंद्र कुमार सैनी, खेमचंद सैनी, बिहारीलाल सैनी सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण खुराडिया ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


