More
    Homeराजस्थानअलवर10 वर्षीय देवांगी लालवानी को "आदियोगी योग भूषण अवार्ड", योग में विश्व...

    10 वर्षीय देवांगी लालवानी को “आदियोगी योग भूषण अवार्ड”, योग में विश्व रिकॉर्ड का मिला सम्मान

    खैरथल। खैरथल की 10 वर्षीय बालिका देवांगी लालवानी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली में आयोजित आदियोगी योग भूषण अवार्ड प्राप्त किया है। यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया।

    सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ द्वारा दिल्ली के लाजपत नगर ऑडिटोरियम में नेशनल लेवल पर किया गया था। इस कार्यक्रम में देशभर से सैकड़ों योग शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। देवांगी ने अपनी योग प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और कम उम्र में जो अनुकरणीय योग साधना प्रस्तुत की, उसकी भूरि-भूरि सराहना की गई।

    सम्मान प्राप्त करने के बाद जब देवांगी अपने गृह नगर खैरथल पहुंची, तो नगरवासियों और गणमान्यजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    देवांगी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और शहर के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह आने वाली युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here