More
    Homeराजस्थानजयपुर11 मदिरा कलस्टर की ई-नीलामी 7 अगस्त को, ऑनलाइन बोली की तैयारी...

    11 मदिरा कलस्टर की ई-नीलामी 7 अगस्त को, ऑनलाइन बोली की तैयारी पूरी

    आबकारी विभाग ने ई-नीलामी की प्रक्रिया जारी की, ई-नीलामी में एसएसओ आईडी से कर सकेंगे भागीदारी

    जयपुर। राजस्थान आबकारी विभाग वर्ष 2026-27 के लिए नवीनीकरण से शेष रहे मदिरा दुकानों के 11 कलस्टर (समूह) की ऑनलाइन ई-नीलामी 7 अगस्त को आयोजित करेगा। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया आबकारी एवं मद्य संयम नीति 2025-29 में संशोधन के प्रावधानों के तहत संपन्न होगी।

    विभाग के अनुसार प्रदेश में शेष 11 कलस्टर के अंतर्गत कुल 14 मदिरा दुकानों का बंदोबस्त किया जाना है। ई-नीलामी के लिए 7 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन बोली आमंत्रित की गई है।

    एसएसओ आईडी के माध्यम से होगा पंजीकरण

    ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाताओं को विभागीय पोर्टल पर एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एक बार पंजीकरण कराना होगा।

    जिन आवेदकों के पास एसएसओ आईडी नहीं है, उन्हें पहले राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर सिटीजन श्रेणी में अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही वे ई-ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन और बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    न्यूनतम 10 हजार रुपये से बढ़ेगी बोली

    आबकारी विभाग के अनुसार ई-नीलामी न्यूनतम पांच घंटे तक चलेगी। यदि निर्धारित समय के बाद भी बोली लगती रहेगी तो प्रत्येक नई बोली पर 10-10 मिनट का स्वतः समय विस्तार दिया जाएगा।

    बोलीदाता को कम से कम 10 हजार रुपये अथवा उसके गुणांक में बोली बढ़ानी होगी। साथ ही पिछली बोली से एक बार में 10 प्रतिशत से अधिक राशि बढ़ाकर बोली लगाने की अनुमति नहीं होगी।

    आवेदन शुल्क और अमानत राशि पहले जमा कराने की सलाह

    विभाग ने इच्छुक बोलीदाताओं को सलाह दी है कि आवेदन शुल्क और अमानत राशि नीलामी से एक दिन पहले रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा करा दें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

    ऑनलाइन भुगतान समय पर नहीं होने अथवा तकनीकी कारणों से राशि जमा नहीं होने पर बोली में भाग नहीं ले पाने की जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी।

    प्रत्येक कलस्टर के लिए निर्धारित न्यूनतम रिजर्व प्राइस का 2 प्रतिशत अमानत राशि के रूप में जमा कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बोली की राशि के अनुसार अतिरिक्त अमानत राशि (डायनेमिक अर्नेस्ट मनी) भी जमा करनी होगी।

    कलस्टरवार आवेदन शुल्क, संशोधित न्यूनतम रिजर्व प्राइस और अमानत राशि का पूरा विवरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here