सेवा शिविरों में योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
अलवर। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के उद्देश्य से अलवर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फॉलोअप सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित होंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार सेवा शिविरों का आयोजन 31 अगस्त तक किया जाएगा। इन शिविरों में आमजन से संबंधित विभिन्न प्रकरणों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी फॉलोअप शिविर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 13 अगस्त को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 एवं 36 के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित होगा।
इसी प्रकार नगर पालिका बडोदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेडली के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड संख्या 15, नगर पालिका रामगढ़ के वार्ड संख्या 22, नगर पालिका नौगांवा के वार्ड संख्या 17, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 20, नगर पालिका मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 15, नगर पालिका गोविन्दगढ़ के वार्ड संख्या 17, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 14 तथा नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 23 एवं 24 के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
उक्त शिविर संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त नगर विकास न्यास अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे फॉलोअप शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 13 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अलवर तहसील की ग्राम पंचायत केरवाजाट, गोविन्दगढ़ तहसील की ईंदपुर, कठूमर तहसील की दांतिया, लक्ष्मणगढ़ तहसील की घाट, मालाखेड़ा तहसील की मोहब्बतपुर, नौगांवा तहसील की चौमा, रामगढ़ तहसील की खूटेटा कलां, थानागाजी तहसील की मेजोड़, टहला तहसील की खोह दरीबा तथा रैणी तहसील की बैरेर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
आमजन से शिविरों का लाभ उठाने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले फॉलोअप सेवा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। प्रशासन का उद्देश्य शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना और समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


