अलवर में सेवा शिविरों का आयोजन, एक ही स्थान पर होगा समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिले में 13 जुलाई को विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों में आमजन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अपनी परिवेदनाओं एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी करा सकेंगे।
इन नगरीय निकायों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
13 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 57, 58 एवं 59, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड संख्या 22, नगर पालिका खेड़ली के सभी वार्डों के लिए फॉलोअप शिविर, नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड 25, रामगढ़ के वार्ड 32, नौगांव के वार्ड 20, कठूमर के वार्ड 20, थानागाजी के वार्ड 22, मालाखेड़ा के वार्ड 20, गोविंदगढ़ के वार्ड 20 एवं 21, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 20 एवं 21 तथा राजगढ़ के वार्ड 38 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इनके अलावा नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त यूआईटी क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी सेवा शिविर आयोजित होगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत कस्बा डेहरा, गोविंदगढ़ की पालड़ा, कठूमर की डोरोली, लक्ष्मणगढ़ की ईटेडा, मालाखेड़ा की लीली एवं बिलंदी, नौगांव की चीड़वा, रामगढ़ की नंगला बंजीरका, प्रतापगढ़ की पड़ाकछापली, थानागाजी की क्यारा तथा रैणी की राजपुर छोटा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं
प्रशासन के अनुसार इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


