More
    Homeराजस्थानजयपुर15 अगस्त को ब्यावर में होगा ‘नारी नवचेतना राष्ट्रीय महिला शिविर’

    15 अगस्त को ब्यावर में होगा ‘नारी नवचेतना राष्ट्रीय महिला शिविर’

    परिवार से संस्कार तक’ विषय पर डॉ. रोहित कुमार जैन ब्यावर में देंगे व्याख्यान

    जयपुर । श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत-क्रांति जैन महिला संघ की ओर से 15 अगस्त को ब्यावर में ‘नारी नवचेतना राष्ट्रीय महिला शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ‘मेरी बहू मेरी बेटी’ अभियान के तहत लंबे समय से परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही बहुओं के सम्मान के लिए ‘बहू रत्ना सम्मान’ समारोह आयोजित किया जाएगा।

    डॉ. रोहित कुमार जैन ब्यावर में
    डॉ. रोहित कुमार जैन 

    श्रीअखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी व महामंत्री पिंकी चापवा ने बताया कि उन बहुओं को सम्मानित किया जाएगा, जो 10 वर्षों से अपने ससुराल में रहकर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य बहुओं के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करना तथा परिवार में संस्कार एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

    शिविर का आयोजन 15 अगस्त 2026 को दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक नवरत्न मल ढेडिया नवकार भवन, ब्यावर में होगा। कार्यक्रम में साधुमार्गी शांत-क्रांति जैन महिला संघ की राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी और महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी।

    ‘परिवार से संस्कार तक’ पर होगा मुख्य व्याख्यान

    कार्यक्रम का प्रमुख विषय ‘परिवार से संस्कार तक : युवा पीढ़ी के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका’ रखा गया है। इस विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. रोहित कुमार जैन विचार रखेंगे। वे परिवार में संस्कारों के निर्माण, युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन और समाज में मातृशक्ति की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

    आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में परिवार और युवा पीढ़ी के बीच संवाद तथा संस्कारों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखते हुए यह शिविर परिवार और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों तथा योगदान को रेखांकित करेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here