शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 22 जून को जिलेभर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।
इन वार्डों में होंगे शहरी सेवा शिविर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 22 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड 15, 16 एवं 17 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड 8), खेड़ली (वार्ड 6 व 7), बहादुरपुर (वार्ड 6), रामगढ़ (वार्ड 11 व 12), नौगांवा (वार्ड 6), कठूमर (वार्ड 6), थानागाजी (वार्ड 6 व 7), मालाखेड़ा (वार्ड 6), गोविंदगढ़ (वार्ड 6), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 6) तथा राजगढ़ (वार्ड 11 व 12) में भी शिविर लगाए जाएंगे। संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में शिविर आयोजित होंगे, जबकि नगर विकास न्यास अलवर का शिविर नीलामी हॉल में लगाया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में 22 जून को अलवर तहसील की बेलाका एवं बख्तपुरा, गोविंदगढ़ की नसवारी, कठूमर की सालवाड़ी एवं गारू, लक्ष्मणगढ़ की नांगलखानजादी एवं कफनवाड़ा, मालाखेड़ा की बरखेड़ा, नौगांवा की रसगण, रामगढ़ की जातपुर, थानागाजी की अंगारी, टहला की टहला एवं राजौरगढ़ तथा रैणी तहसील की डेरा एवं सालोली ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाएं तथा समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध हो सके। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


