More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे

    एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे

    इंदौर।   244 खिलाड़ियों का आज हुआ एमपीएल ऑक्शन , सबसे महंगे बिके आशुतोष , बोले महानआर्यमन एमपीएल बना क्रिकेटिंग टैलेंट को ढूंढने और बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का बिगुल बज चुका है । आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 10 पुरुष टीमों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी की गई । 

    ग्रेड ए स्टार को लेने के लिए लगी होड़ 

    एमपीएल के ग्रेड ए प्लेयर्स जैसे वेंकेश , रजत पाटीदार, अनिकेत वर्मा , आशुतोष शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम मालिक के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली । पहली बार एमपीएल के ऑक्शन में शामिल हुए आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल के स्टार खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को लेने के लिए सभी टीम के खिलाड़ियों में होड़ लगी रही । मालवा स्टॉलियन ने पंद्रह लाख की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया । इसके बाद अक्षत रघुवंशी 13 लाख 80 हज़ार, अनिकेत वर्मा 13 लाख 20 हज़ार, शिवांग कुमार 13 लाख , मंगेश यादव 12 लाख ,माधव तिवारी 10 लाख 60 हज़ार, सारांश जैन 9 लाख 60 हज़ार में रॉयल निमाड़ ईगल ने लिया । ऐसे करके सैंकड़ो खिलाड़ियों की बोली लगी ।

    इस साल खेलेंगी 10 पुरुष टीम 

    मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग में इस साल 3 नई टीम बनी है । मालवा, निमाड़ और उज्जैन की तीन टीमे बनी है । इसके साथ ही 2 नई महिला टीमें भी बनी है । 

    महानआर्यमन सिंधिया ने किया आग़ाज़ 

    एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने ऑक्शन का आग़ाज़ किया । उन्होंने सभी फ्रैंचाइज़ ओनर और सभी लोगो संबोधित करते हुए कहा , की एमपीएल मध्यप्रदेश के क्रिकेटिंग टैलेंट को पहचानने , प्लेटफार्म देने एवं उन्हें आगे बढ़ाने का एक शानदार माध्यम बन चुका हैं । एमपीएल से कई खिलाड़ी शानदार परफॉर्म करकें आईपीएल , डब्लूपीएल और भारतीय टीम में चयन हो रहे है । इस साल पहली बार ऑक्शन हो रहा है , सभी फ्रैंचाइज़ ओनर भी अपनी टीम को खड़ी करने में बहुत मेहनत कर रहे है , प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से कई खिलाड़ी फ्रैंचाइज़ टीम ढूँड कर उन्हें एक बेहतरीन एक्सपोजर्स दे रहे है । 

    प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर चारू शर्मा ने संभाली कमान 

    भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े हुए प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर चारू शर्मा ने आज ऑक्शन की कमान संभाली । उन्होंने बहुत ही प्रोफेशन तरीक़े से ऑक्शन को संभाला ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here