More
    Homeराजस्थानखैरथल25 जनवरी को किशनगढ़ में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    25 जनवरी को किशनगढ़ में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    किशनगढ़ में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

    मिशनसच न्यूज, खैरथल-तिजारा। क्रीड़ा भारती की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार सायं 4 बजे विभाग संयोजक योगाचार्य डॉ. हरिओम सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में खेल गतिविधियों को विस्तार देने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026 को आदर्श विद्या मंदिर, किशनगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालय, महाविद्यालय एवं युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

    प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष, 19 से 35 वर्ष तथा 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को प्रोत्साहित करना है।

    प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक विद्यालय, महाविद्यालय एवं खिलाड़ी Kabaddi.kreedabharati.org लिंक के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस लिंक पर केवल छात्र एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी पंजीकरण करें। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता इस आयोजन में आयोजित नहीं की जाएगी।

    बैठक में क्रीड़ा भारती खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जिला संयोजक हीरालाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष तोता राम एवं सह जिला संयोजक पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

    पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here