अलवर में आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा आयोजन, जयपुर व दिल्ली से आएंगे मुख्य वक्ता
मिशनसच न्यूज, अलवर। दिगम्बर जैन आर्यिका आर्षमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 25 जनवरी को जैन सीए एवं एडवोकेट अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। यह अधिवेशन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक स्थानीय स्कीम नं. 8 स्थित श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान परिसर में संपन्न होगा।
अलवर के वरिष्ठ सीए महेश जैन ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से सीए अखिल पचौरी, एडवोकेट सुधीर जैन तथा दिल्ली से सीए विमल जैन भाग लेंगे। कार्यक्रम में आर्यिका माताजी का पाद प्रक्षालन संस्थान अध्यक्ष अशोक जैन अगोनिज द्वारा किया जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलन कमलेश जैन एवं पुनीत जैन (टॉपनोच) द्वारा किया जाएगा, जबकि चित्र अनावरण अलवर के वरिष्ठ सीए सुशील जैन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार पुनीत जैन (जैन स्टोन क्रेशर) एवं मुकेश जैन अत्तार (अरावली केमिकल, अलवर) द्वारा शास्त्र भेंट किए जाएंगे।
आयोजकों ने जैन समाज के सीए, अधिवक्ताओं एवं समाजजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

