25 जून को सेवा शिविर, योजनाओं के साथ समस्याओं का होगा समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलेभर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 जून को भी विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा और शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।
इन वार्डों के लिए 25 जून को लगेंगे शहरी सेवा शिविर
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 24, 25 एवं 26, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 11, खेरली के वार्ड 12 एवं 13, बहादुरपुर के वार्ड 9, रामगढ़ के वार्ड 16 एवं 17, नौगांव के वार्ड 9, कठूमर के वार्ड 9, थानागाजी के वार्ड 11, मालाखेड़ा के वार्ड 9, गोविंदगढ़ के वार्ड 9, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9 तथा राजगढ़ के वार्ड 17 एवं 18 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का आयोजन संबंधित नगर निकाय कार्यालय परिसरों में किया जाएगा, जबकि नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर क्षेत्र के लिए नीलामी हॉल में शिविर लगाया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
25 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत झारखेड़ा एवं अकबरपुर, गोविंदगढ़ की खेड़ा महमूद, कठूमर की जहाड़ू एवं टिकरी, लक्ष्मणगढ़ की शहदका एवं खोहरा मलावली, मालाखेड़ा की खेड़ली पिचनोत एवं सारंगपुरा, नौगांव की पाटा, रामगढ़ की ललावण्डी, प्रतापगढ़ की सिलीबावड़ी, राजगढ़ की कलेशान एवं नीमला तथा रैणी तहसील की भूडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं और परिवेदनाओं का त्वरित समाधान मौके पर ही प्राप्त करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


