More
    Homeराजस्थानअलवर25 हजार की रिश्वत मांगने वाला एएसआई एसीबी के जाल में फंसा,...

    25 हजार की रिश्वत मांगने वाला एएसआई एसीबी के जाल में फंसा, 10 हजार लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार

    अरावली विहार थाने में तैनात एएसआई पर बेटे का नाम मुकदमे से हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने की ट्रैप कार्रवाई

    अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अरावली विहार थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शंकर लाल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    एएसआई पर आरोप है कि उसने एक आपराधिक मामले में परिवादी के बेटे का नाम निकालने, मारपीट नहीं करने और जांच में राहत देने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे के खिलाफ दर्ज अपराध संख्या 269/26 की जांच कर रहे एएसआई शंकर लाल शर्मा लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।

    शिकायत में बताया गया कि 13 जुलाई को आरोपी एएसआई परिवादी के घर पहुंचा, जहां उसने 5 हजार रुपये लिए और शेष राशि जल्द देने का दबाव बनाया।

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी ने 10 हजार रुपये तत्काल तथा शेष 10 हजार रुपये बाद में लेने की सहमति जताई।

    इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई।

    मंगलवार को एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here