More
    Homeराजस्थानखैरथल625 पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र लंबित, शीघ्र अपडेट कराने की अपील

    625 पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र लंबित, शीघ्र अपडेट कराने की अपील

    जीवित प्रमाण पत्र नहीं होने पर पेंशन रुकने की चेतावनी

    मिशनसच न्यूज, खैरथल–तिजारा। निदेशालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में खैरथल–तिजारा जिले में लगभग 625 पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) अब तक अपडेट नहीं हुए हैं।

    कोषाधिकारी कार्यालय खैरथल–तिजारा द्वारा जानकारी दी गई है कि जिन पेंशनरों अथवा पारिवारिक पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र लंबित हैं, वे शीघ्र अति शीघ्र अपना लाइफ सर्टिफिकेट संबंधित कोष कार्यालय / उपकोष कार्यालय में अथवा ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

    पेंशन रोके जाने की चेतावनी

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में जीवित प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराने की स्थिति में पेंशन भुगतान रोका जा सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की स्वयं की होगी।

    कोषाधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित पेंशनर्स से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने हेतु तुरंत अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवा लें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here