More
    Homeराजस्थानअलवर70 वर्षीय वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों में...

    70 वर्षीय वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    खेड़ली थाना क्षेत्र की घटना, पीड़िता वृद्धा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, मेडिकल के बाद आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

    कठूमर। अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की सुबह पीड़िता अपने बेटे के साथ खेड़ली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वह रात के समय अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति घर में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पास में सो रहा पीड़िता का बेटा मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कठूमर वृत्ताधिकारी (सीओ) जोगेंद्र सिंह रजावत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे दोनों नामजद आरोपियों बच्चू जोगी और जाटव को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच नियमानुसार जारी है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here