टंकी वाले पार्क में होगा आयोजन, कलश यात्रा, भगवा वाहन रैली व विशाल हिंदू सभा का कार्यक्रम तय
मिशनसच न्यूज, अलवर। बसंत विहार फैमिली लाइन द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन आगामी 8 फरवरी को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक टंकी वाले पार्क, नारायण धाम मंदिर के पास, बसंत विहार में संपन्न होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठतम नागरिक अमर सिंह यादव ने की।
बैठक में उपाध्यक्ष का दायित्व मानसिंह नरूका, राजेंद्र खंडेलवाल, मीनू सेन, हरिशंकर कौशिक व दीपमाला को सौंपा गया। सचिव पद पर एडवोकेट राकेश गुप्ता, संयुक्त सचिव विवेक तिवारी, सह सचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक आहूजा, संयुक्त कोषाध्यक्ष अनिल बत्रा तथा अध्यक्ष बोधन लाल सेन को मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त नरेंद्र खंडेलवाल, शिवदयाल शर्मा, गुलशन कुमार, विशाल भार्गव, श्याम सुंदर, सतीश मित्तल, अमर लाल खंडेलवाल व अशोक खंडेलवाल को अन्य पदाधिकारियों का दायित्व दिया गया।
सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष अशोक आहूजा ने बताया कि घर-घर संपर्क, आमंत्रण पत्रक वितरण, पांच परिवर्तन अभियान, साहित्य वितरण, टोली गठन एवं सम्मेलन की भव्य तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
उपाध्यक्ष मानसिंह नरूका ने जानकारी दी कि 1 फरवरी को प्रातः 9:15 बजे टंकी वाले पार्क में भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज स्थापना की जाएगी। 7 फरवरी को शाम 4:30 बजे बसंत विहार फैमिली लाइन क्षेत्र में भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं 8 फरवरी रविवार को प्रातः 10:15 बजे विशाल कलश यात्रा एवं ध्वज रैली तथा 11:30 बजे से विशाल हिंदू सभा का आयोजन टंकी वाले पार्क में होगा।
सम्मेलन में संतों का सानिध्य व आशीर्वाद, मंगलाचरण, स्वस्ति वाचन, विद्यार्थियों व वरिष्ठ महानुभावों का सम्मान, उत्कृष्ट योगदान देने वालों का अभिनंदन, अतिथि उद्बोधन, सामूहिक आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बहन दीपमाला ने संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कौशल एवं स्वावलंबन का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
बैठक का संचालन विशाल भार्गव ने किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

