More
    Homeराजस्थानअलवर9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    कठूमर बैठक में लोक अदालत प्रकरणों के निस्तारण पर जोर

    कठूमर। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को बार संघ कठूमर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण और प्रीलिटिगेशन मामलों को लोक अदालत में रैफर करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

    बैठक उदय सिंह अलोरिया के निर्देशानुसार आयोजित हुई। इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान पर जोर दिया।

    बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत में रैफर करवाकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जाएगी।

    कार्यक्रम में युधिष्ठिर मीना, श्याम सुंदर चेतीवाल, देवीरामजीलाल, सुभाष चंद अरुवा तथा देवेन्द्र सिंह नरूका सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

    इसके अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें एसबीआई कठूमर से शुभम शर्मा, ग्रामीण बैंक कठूमर से सर्वदमन शर्मा, ग्रामीण बैंक रोणिजाथान से रवि मीणा, ग्रामीण बैंक बडोदाकान से रवि बैरवा, ग्रामीण बैंक तसई से पवन पाराशर, ग्रामीण बैंक गारू से मुकेश गर्ग, ग्रामीण बैंक खेडली से उपेंद्र पाल सिंह तथा बैंक ऑफ बड़ौदा खेडली से सौरभ ऐरन शामिल रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here