More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर पहुंचे डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस महकमे में मची हलचल

    अलवर पहुंचे डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस महकमे में मची हलचल

    डीआईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की होगी समीक्षा

    अलवर। रेंज के डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप शुक्रवार को अलवर दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों की संपर्क सभा में भाग लेकर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को अनुशासन बनाए रखने, समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन करने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

    दौरे के दौरान डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप थाना स्तर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न वृत्ताधिकारी (सीओ) कार्यालयों का दौरा कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    इसके बाद जिला मुख्यालय पर आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न मामलों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, नशा तस्करी की रोकथाम और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

    डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और पुलिस की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।

    डीआईजी के दौरे को लेकर जिले के पुलिस महकमे में पूरे दिन गतिविधियां तेज बनी रहीं और अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here