More
    Homeराजस्थानअलवरदिगम्बर जैन संत का अलवर में हो रहा है आदर्श चातुर्मास -ना...

    दिगम्बर जैन संत का अलवर में हो रहा है आदर्श चातुर्मास -ना सजावट, ना बोलियां, ना भव्यता

    चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, नहीं लगाई गई कोई बोली और नहीं की गई सजावट

    अलवर। जैन संतों के चातुर्मास लगभग शुरू हो चुके हैं। चातुर्मास के अवसर पर अनेक जैन मंदिरों में जहां भव्य सजावट की जाती है वहीं अलवर में एक दिगम्बर जैन संत का ऐसा चातुर्मास भी हो रहा है जिसमें कोई सजावट और भव्यता का प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है, यहां तक कि कलश स्थापना के नाम पर किसी तरह की बोलियां भी नहीं लगाई गई, ना पोस्टर, ना टैंट, ना कोई पोस्टर अथवा बैनर लगाये गये हैं। इस सबके बावजूद मुनि अभिनन्दन सागर महाराज के दर्शनों हेतु श्रद्वालुओं का तांता लगा हुआ है।

    चातुर्मास के दौरान प्रवचन देते मुनि अभिनंदन सागर महाराज
    चातुर्मास के दौरान प्रवचन देते मुनि अभिनंदन सागर महाराज

    अहिंसा स्थल जैन मंदिर के प्रबंधन बच्चू सिंह जैन ने बताया कि अलवर-जयपुर रोड पर ढ़ाई पैडी पर स्थित अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में इस बार चातुर्मास कर रहे दिगम्बर जैन संत मुनि अभिनंदन सागर महाराज का चातुर्मास आदर्श चातुर्मास के रूप में हो रहा है। मुनि अभिनंदन सागर महाराज ने अपने चातुर्मास के अवसर पर किसी तरह की सजावट, बोलियां व अन्य दिखावे से अपने को दूर रखा है और अहिंसा स्थल प्रबंधकों को भी कहा गया है कि चातुर्मास के नाम पर ना तो कोई सजावट की जाए ना कोई बोलियां लगाई जाए।

    बच्चू सिंह जैन ने बताया कि मुनिश्री अभिनंदन सागर महाराज दिल्ली से विहार करते हुए अलवर पहुंचे हैं और अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में उनकी चातुर्मास कलश स्थापना हो गई है। अभिनंदन सागर महाराज आचार्य विनीत सागर जी के शिष्य हैं तथा इनके दादा गुरु समाधिस्थ दिगम्बर जैनाचार्य ज्ञान सागर जी महाराज हैं जिनके सानिध्य में करीब 13 साल पहले अहिंसा स्थल दिगंबर जैन मंदिर की पंचकल्याणक हुई थी।

    जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि अहिंसा स्थल पर चातुर्मास के दौरान मुनि अभिनंदन सागर महाराज के सुबह 8.15 बजे प्रवचन होंगे, दोपहर को 3 बजे धर्म चर्चा का कार्यक्रम रहेगा तथा शाम 6 बजे से जिनवाणी वाचना का कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान अहिंसा स्थल पर सुबह श्री जी का अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन आदि कार्यक्रम अभिनंदन सागर जी के सानिध्य में चलते रहेंगे।

    मुनि अभिनन्दन सागर महाराज के दर्शनों हेतु अलवर व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्वालुजन अहिंसा स्थल पहुंच रहे हैं जहां सुबह प्रवचन के अवसर पर श्रद्वालुओं द्वारा उनका पाद प्रक्षालन किया जाता है जिसके लिये कोई बोली नहीं लगाई जाती।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here