More
    Homeधर्म-समाजवैकुण्ठ चतुर्दशी है साल का सबसे खास दिन, इस एक काम से...

    वैकुण्ठ चतुर्दशी है साल का सबसे खास दिन, इस एक काम से बदल जाएगी पूरी जिंदगी, खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार

    हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी को पवित्र और मोक्षदायिनी समय माना गया है. यह अद्भुत समय सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु और महादेव की एक साथ आराधना करने का होता है. धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी के ब्रह्म मुहूर्त से लेकर पूरी तिथि समाप्ति तक का समय बेहद ही शुभ होता है. इस चमत्कारी समय में किसी भी समय गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है. आखिर क्या लिखा है शास्त्रों में और कैसे इस दिन मोक्ष के द्वार खुलेंगे? चलिए विस्तार से जानते हैं हरिद्वार के विद्वान पंडित जी से.

    हरिद्वार के विद्वान पंडित योगेश पंत बताते है कि 23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व होगा, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. पंडित योगेश बताते हैं कि पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन काशी में भगवान विष्णु ने सहस्र कमलों से भगवान शिव की पूजा की थी जिससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने विष्णु भगवान को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था. इसी कारण इस तिथि को हरिहर मिलन भी कहा जाता है, जिसमें भगवान शिव और नारायण दोनों का एक साथ पूजन किया जाता है.
    खुल जाते हैं मोक्ष के द्वार
    पंडित योगेश पंत के अनुसार, इस दिन हरिहर की आराधना करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं. पंचांग गणना के अनुसार, इस खास तिथि का शुभ समय 23 नवंबर की तड़के 2 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 23 नवंबर की रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहने वाला है.

    ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र गंगा स्नान
    पंडित योगेश पंत बताते है कि धर्मनगरी हरिद्वार में वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा का विशेष विधान है. हरिद्वार हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की चरण पादुका विराजमान हैं. इस दिन श्रद्धालुओं को ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र गंगा स्नान कर भगवान विष्णु की चरण पादुका और हरिहर भगवान का श्रद्धापूर्वक पूजन करना चाहिए. तिथि शुरू होने से समाप्त होने तक हर की पौड़ी पर बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है. साथ ही इस तिथि पर व्रत रखने और दीपदान करने का भी विशेष महत्व होता है. पंडित योगेश पंत आगे बताते हैं कि इस विधि से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों के लिए स्वर्ग और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here