More
    Homeराजस्थानखैरथलभंडारे में पहुंचे विधायक ललित यादव, बधीन गांव के विकास की सौगात

    भंडारे में पहुंचे विधायक ललित यादव, बधीन गांव के विकास की सौगात

    धार्मिक भंडारे के दौरान विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की

    सोडावास। सोडावास के निकट बधीन गांव में आयोजित धार्मिक भंडारा कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

    विधायक ललित यादव ने भगवान के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

    इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने बधीन पंचायत भवन से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए विधायक कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    विधायक ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    ग्रामीणों ने भी विधायक द्वारा की गई घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर जिला पार्षद भीमराज यादव, केसर सिंह चौहान, युवा नेता मनोज, पूर्व उपसरपंच रविंद्र, पूर्व सरपंच शेरसिंह मेघवाल, सूबेदार रामस्वरूप तथा गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here