3 अगस्त के फोलोअप सेवा शिविर में ग्राम पंचायतों और वार्डों में पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी और फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में फोलोअप सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले में 31 अगस्त तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फोलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी फोलोअप शिविर
3 अगस्त को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 19 और 20, नगर पालिका बडोदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका रामगढ़ के वार्ड संख्या 14, नगर पालिका नौगांवा के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 11, नगर पालिका गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 6 तथा नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 9 में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का आयोजन संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। वहीं, नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त निकाय क्षेत्रों के लिए विशेष शिविर आयोजित होगा।
इन ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में 3 अगस्त को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत जहारखेड़ा और अकबरपुर, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत सौंख और रोनीजाथान, लक्ष्मणगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रसूलपुर और दीवली, मालाखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत सारंगपुर, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी, रामगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत खालसा नगर, थानागाजी तहसील की ग्राम पंचायत भूडियाबास, राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कलेशान तथा रैणी तहसील की ग्राम पंचायत ईटोली में फोलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


