More
    Homeराजस्थानअलवरभाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, 2 अगस्त को...

    भाजपा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, 2 अगस्त को जुटेंगे कार्यकर्ता

    लक्ष्मणगढ़ में भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन, चुनावी रणनीति को लेकर नेताओं का होगा मंथन

    लक्ष्मणगढ़। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 2 अगस्त को भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे श्री राम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना है।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे तथा चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

    बैठक में अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा, विधानसभा विस्तारक लोकेश गुढ़ा तथा मंडल प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता मुन्नालाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी।

    इसके अलावा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

    बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here