More
    Homeराजस्थानअलवरस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर मंथन, अधिकारियों को सौंपीं अहम जिम्मेदारियां

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर मंथन, अधिकारियों को सौंपीं अहम जिम्मेदारियां

    अलवर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक, समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

    अलवर। जिले में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्रीमती बीना महावर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    श्रीमती बीना महावर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बाला किला, कलेक्ट्रेट परिसर, कलक्टर निवास और शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर विकास न्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम पुरस्कारों के लिए 10 अगस्त तक भेजे जाएंगे। इसके लिए विभागाध्यक्षों को स्पष्ट अनुशंसा के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति 12 अगस्त तक पुरस्कारों के लिए नामों का चयन करेगी।

    जिला प्रशासन ने शहीद वीरांगनाओं को विशेष सम्मान देने का निर्णय भी लिया है। उन्हें जिला एवं उपखंड स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग को उनके आवागमन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समारोह स्थल और पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान एम्बुलेंस, चिकित्सकों और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सामूहिक व्यायाम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शुद्ध देसी घी की मिठाई वितरित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

    इसके अलावा पथ संचलन में भाग लेने वाली टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास, पेयजल व्यवस्था, गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण भेजने तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच मैत्री मैच आयोजित कराने की रूपरेखा भी तैयार की गई।

    बैठक में एडीएम प्रथम योगेश डागुर, एडीएम शहर अंबालाल मीणा, सहायक कलक्टर निखिल पौदार, उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, आरटीओ रवीन्द्र जोशी, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता जे.पी. बैरवा, जिला रसद अधिकारी महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here