More
    Homeराजस्थानअलवरछात्रसंघ चुनाव की मांग पर अलवर में गरजा एनएसयूआई, मुख्यमंत्री का पुतला...

    छात्रसंघ चुनाव की मांग पर अलवर में गरजा एनएसयूआई, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

    भूख हड़ताल के दूसरे दिन छात्रसंघ चुनाव बहाली और शिक्षा सुधार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    अलवर। छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) का आंदोलन तेज हो गया है। बाबू शोभाराम गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज के मुख्य द्वार पर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

    आंदोलनकारियों का आरोप है कि अब तक जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है, जिससे विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

    प्रदेश महासचिव विनोद जाटव के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पुतला दहन किया।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

    विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग

    एनएसयूआई नेताओं ने राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने, महाविद्यालयों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने तथा उच्च शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लागू करने की मांग की।

    आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here