More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग के...

    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक बने श्री पुलकित सिंह चौहान

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए इंदौर के श्री पुलकित सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। 

    यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष श्री चावड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पुलकित सिंह चौहान के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका से भाजपा किसान मोर्चा की विचारधारा, किसान हितैषी योजनाओं तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में नई गति मिलेगी।

    श्री पुलकित सिंह चौहान लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के सोशल मीडिया तंत्र को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग में श्री पुष्पेंद्र पटेल (सागर), श्री कृष्णपाल सिंह (खरगोन) एवं श्री विवेक सिंह (जबलपुर) को प्रदेश सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग में नियुक्त किया गया है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here