More
    Homeराजस्थानअलवरमानसिक तनाव से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में पसरा...

    मानसिक तनाव से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में पसरा मातम

    कोतवाली थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव से जुड़ा मामला सामने आया, पुलिस ने शुरू की जांच

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप बास इलाके में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार मृतक शुभम सेन, पूर्व पार्षद स्वर्गीय सुरेंद्र सेन के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। शुभम पहले राशन डीलर का कार्य करते थे, लेकिन कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन के बाद उनका व्यवसाय प्रभावित हो गया था। इसके बाद उन्होंने टैक्सी चालक के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।

    परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम को यह घटना हुई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। शुभम का बड़ा भाई दिल्ली में निजी क्षेत्र में कार्यरत है। परिवार में उनकी शादी को लेकर भी चर्चा चल रही थी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

    यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहा है, तो अपने परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत सहायता लें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here