More
    Homeराजस्थानजयपुरसंवेदनहीन और भ्रष्ट व्यवस्था प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे पर एक गंभीर सवालिया...

    संवेदनहीन और भ्रष्ट व्यवस्था प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे पर एक गंभीर सवालिया निशान- टीकाराम जूली

    अस्पतालों की बदहाली और जर्जर भवनों के मुद्दे पर जूली बोले- संवेदनहीन सरकार को जनता के सवालों का देना होगा हिसाब

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का स्वास्थ्य तंत्र लगातार बदहाल होता जा रहा है और आम लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा।

    सुजानगढ़ स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में बरामदा गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्था की विफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं।

    जर्जर भवनों पर उठाए सवाल

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के अनेक अस्पतालों, विद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई इमारतें जर्जर अवस्था में हैं और आए दिन हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नई परियोजनाओं की घोषणाएं तो कर रही है, लेकिन मौजूदा आधारभूत ढांचे के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    विधानसभा में उठेगा स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा

    टीकाराम जूली ने कहा कि बजट सत्र के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन अब तक बड़ी संख्या में उनके जवाब उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि चिकित्सा विभाग से संबंधित 200 से अधिक प्रश्न अभी भी लंबित हैं।

    उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस इन सभी मामलों को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से विस्तृत जवाब मांगेगी। उनका कहना था कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here