More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में बिंजार का आतंक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

    कठूमर में बिंजार का आतंक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

    आतंक मचा रहे बिंजार को पकड़ने की उठी मांग, राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह

    कठूमर। कस्बे में एक आवारा बिंजार के घूमने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बिंजार राहगीरों और सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर हमला कर रहा है। इसके कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिंजार अचानक सड़क पर आ जाता है और बाइक सवारों तथा पैदल चलने वाले लोगों की ओर दौड़ पड़ता है। इससे सड़क पर लगातार खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस मार्ग से गुजरने में डर महसूस कर रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए विंजार को पकड़ने की मांग की है।

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचें और बच्चों को अकेला न छोड़ें। इसके साथ ही बिंजार दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा गया है।

    कस्बे के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करेगा और इस समस्या से राहत मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here