More
    Homeराज्ययूपीपति की हत्या के बाद गढ़ी दिल्ली जाने की कहानी, जांच में...

    पति की हत्या के बाद गढ़ी दिल्ली जाने की कहानी, जांच में खुला जंगल में दफन लाश का राज

    मथुरा| उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से एक अत्यंत सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा इलाके में एक महिला ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक ने अपनी पुत्री को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसका कड़ा विरोध जताया था, जिसके चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

    जेठ की शिकायत पर हुआ खुलासा

    मृतक के भाई रामबाबू ने इस संबंध में पुलिस में गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मनोज सोनी (42) पिछले कुछ समय से लापता थे। उनके भाई ने जब थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी, बेटी और उसके डिलीवरी बॉय प्रेमी विमल चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

    दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर की हत्या

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों के जो खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। मृतका की बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर मनोज सोनी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उनके सिर पर भारी पत्थर से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अक्रूर के जंगल में जमीन के भीतर दफना दिया गया।

    साक्ष्य मिटाने की साजिश और पुलिस की तलाश जारी

    पति की हत्या के बाद शातिर पत्नी ने परिजनों और रिश्तेदारों को यह झूठी कहानी सुनाई कि मनोज नौकरी की तलाश में दिल्ली चले गए हैं। शक न हो इसके लिए घर में रखे कुछ कपड़े और जरूरी कागजात भी जला दिए गए ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर अक्रूर के जंगल, घाट और उनके घर पर जेसीबी मशीनों की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और दफनाए गए शव को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here