More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश कैडर की सीनियर IAS को बड़ा प्रमोशन, केंद्र में मिली...

    मध्य प्रदेश कैडर की सीनियर IAS को बड़ा प्रमोशन, केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी

    भोपाल:  केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ अधिकारी को एक नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं नई उच्च शिक्षा सचिव

    केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए यह नियुक्ति की है। वे नीट पेपर लीक विवाद जैसी पृष्ठभूमि के बीच इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगी। इससे पहले मध्य प्रदेश में उन्होंने कार्मिक, सामान्य प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

    वी. एल. कांता राव को गृह मंत्रालय में नई जिम्मेदारी

    इसके साथ ही, एमपी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वी. एल. कांता राव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे अनुसुली आर्या का स्थान लेंगे, जो आगामी 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली हैं।

    पल्लवी जैन गोविल को मिली कॉर्पोरेट मामलों की कमान

    प्रशासनिक बदलावों की इस कड़ी में 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की नई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर आने से पूर्व वे युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here