More
    Homeराजस्थानजयपुरपरिवहन विभाग के आयुक्त एवं आरएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने राजस्थान संपर्क...

    परिवहन विभाग के आयुक्त एवं आरएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का किया निरीक्षण

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्थान संपर्क 181 व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

    परिवहन विभाग और आरएसआरटीसी के परिवादों की समीक्षा

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम से जुड़े 26 हजार से अधिक परिवादों में से अधिकांश का समाधान किया जा चुका है। इसी प्रकार परिवहन विभाग के भी पंद्रह हजार से अधिक मामलों में से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और राज्य के औसत से बेहतर प्रदर्शन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

    शिकायतों के वर्गीकरण और गुणवत्ता पर विशेष जोर

    शर्मा ने स्पष्ट किया कि परिवादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गलत श्रेणी की शिकायतों का री-कैटेगराइजेशन करने और असंतुष्ट श्रेणी के परिवादियों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए चालकों और परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण देने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

    कॉल सेंटर से सीधे परिवादियों से संवाद

    निरीक्षण के दौरान परिवहन आयुक्त ने राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर के माध्यम से नागौर, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न जिलों के परिवादियों से फोन पर सीधे बातचीत की। उन्होंने नागौर के परिवादियों और सवाई माधोपुर के हनुमान प्रसाद वर्मा से उनकी शिकायतों के निस्तारण और रिफंड की स्थिति पर फीडबैक लिया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here