More
    Homeराजस्थानअलवरडांगावास हत्याकांड में न्याय की मांग, कांग्रेस SC प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के...

    डांगावास हत्याकांड में न्याय की मांग, कांग्रेस SC प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    अलवर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग, कहा-न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

    अलवर। डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग (SC प्रकोष्ठ) ने बुधवार को आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जलाराम जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

    न्याय और सामाजिक सम्मान की लड़ाई बताया

    जिला अध्यक्ष जलाराम जाटव एवं जिला उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने कहा कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, संविधान और सामाजिक सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी।

    उन्होंने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर प्रशासन तक पीड़ित परिवारों के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाएगी और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा।

    कार्यकर्ताओं ने लगाए जय भीम और जय संविधान के नारे

    ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने “जय भीम” और “जय संविधान” के नारे लगाते हुए न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, महासचिव महेंद्र सिंह मेघवाल, एडवोकेट भरत बौद्ध, रामसहाय वर्मा, अमित, विशाल सहित अनुसूचित जाति विभाग के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here