More
    Homeराजस्थानअलवरप्रेम पटेल बने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अलवर जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार...

    प्रेम पटेल बने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अलवर जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार को मिलेगी नई धार

    लक्ष्मणगढ़ से पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, MBC समाज के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे काम

    लक्ष्मणगढ़। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संगठन विस्तार के तहत लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के तिलकपुर निवासी प्रेम पटेल को अलवर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय किरोड़ी सिंह बैंसला के निर्देशों पर की गई है। प्रेम पटेल की नियुक्ति से समर्थकों और समाजबंधुओं में खुशी का माहौल है।

    समिति के राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र छावड़ी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि संगठन को मजबूत करने, MBC समाज की समस्याओं के समाधान तथा स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेम पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    संगठन को मजबूत करने का जताया संकल्प

    जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद प्रेम पटेल ने समिति के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन पर विश्वास जताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय किरोड़ी सिंह बैंसला, राष्ट्रीय महासचिव लोकेंद्र छावड़ी एवं प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगदीश बेढम के प्रति वे हृदय से आभारी हैं।

    प्रेम पटेल ने कहा कि संगठन की ओर से सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि MBC समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

    समर्थकों ने दी बधाई

    प्रेम पटेल की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के समाजबंधुओं और समर्थकों ने खुशी जताई। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति का संगठनात्मक विस्तार होगा और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here