More
    Homeराजस्थानअलवरनगर पालिका चुनाव 2026 का चुनावी कैलेंडर जारी, 9 और 11 सितंबर...

    नगर पालिका चुनाव 2026 का चुनावी कैलेंडर जारी, 9 और 11 सितंबर को मतदान

    नामांकन से मतगणना तक तारीखें तय, 14 सितंबर को नगरीय निकाय मुख्यालयों पर होगी मतगणना

    अलवर। नगर पालिका आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अलवर जिले में निर्वाचन कार्यों की समयबद्ध तैयारी के लिए विस्तृत चुनावी कैलेंडर जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समावेशी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की दिनवार समय-सारणी निर्धारित की गई है।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। इसके बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 3 सितंबर को अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है, जबकि 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    मतदान से पहले पूरी होंगी तैयारियां

    निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 5 सितंबर को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण, रूट चार्ट एवं चेक पोस्ट तैयार करने सहित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।

    6 सितंबर को मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं ईवीएम की कमिशनिंग की जाएगी। इसके बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 7 सितंबर को जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस जोनल अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण, वाहनों का अधिग्रहण एवं मतदान दलों की रवानगी से संबंधित तैयारियां की जाएंगी।

    8 सितंबर को मतगणना प्लान तैयार करने तथा मतगणना दलों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    9 और 11 सितंबर को होगा मतदान

    नगर निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में 9 सितंबर और द्वितीय चरण में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। दोनों मतदान दिवसों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

    मतदान समाप्त होने के बाद पोल्ड ईवीएम और मतदान सामग्री को निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर सुरक्षित जमा कराया जाएगा।

    12 सितंबर को मतगणना दलों का प्रशिक्षण तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों का गठन किया जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को नगरीय निकाय मुख्यालयों पर मतगणना होगी।

    अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर से प्रक्रिया

    अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। 16 सितंबर को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा 18 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा।

    अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।

    22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव

    उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 11:30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे से अभ्यर्थिता वापसी होगी।

    यदि मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

    23 सितंबर को निर्वाचन रिकॉर्ड एवं परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने के लिए निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।

    प्रमुख चुनावी तारीखें एक नजर में

    तारीखप्रमुख कार्य
    31 अगस्तनामांकन की अंतिम तिथि
    1 सितंबरनामांकन पत्रों की संवीक्षा
    3 सितंबरअभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि
    4 सितंबरचुनाव चिन्ह आवंटन
    5-6 सितंबरमतदान दल प्रशिक्षण व ईवीएम कमिशनिंग
    9 सितंबरप्रथम चरण का मतदान
    11 सितंबरद्वितीय चरण का मतदान
    14 सितंबरमतगणना
    15 सितंबरअध्यक्ष पद की लोक सूचना
    16 सितंबरअध्यक्ष पद के नामांकन की अंतिम तिथि
    17 सितंबरनामांकन की संवीक्षा
    18 सितंबरअभ्यर्थिता वापसी व चुनाव चिन्ह
    21 सितंबरअध्यक्ष पद के लिए मतदान व मतगणना
    22 सितंबरउपाध्यक्ष पद का निर्वाचन
    23 सितंबरनिर्वाचन रिकॉर्ड आयोग को उपलब्ध कराना

    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नगर पालिका आम चुनाव-2026 की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here