More
    Homeधर्म-समाजपूजा घर में अगरबत्ती जलाने का सही नियम, 2, 5 या 7?...

    पूजा घर में अगरबत्ती जलाने का सही नियम, 2, 5 या 7? जानें कितनी संख्या मानी जाती है शुभ

    हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक और अगरबत्ती जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. सुबह और शाम पूजा करते समय लोग अगरबत्ती जलाते हैं, जिससे पूजा स्थल का माहौल सुगंधित और भक्तिमय हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में अगरबत्ती जलाने को लेकर भी कुछ धार्मिक मान्यताएं बताई गई हैं. कितनी अगरबत्ती जलानी चाहिए और दीपक को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसे लेकर अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने जानकारी दी है.

    अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, घर के मंदिर में पूजा करते समय अगरबत्ती की संख्या का भी ध्यान रखा जाता है. उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा में एक या तीन अगरबत्ती जलाने से बचना चाहिए. इसकी जगह 2, 5, 7, 9 या 11 अगरबत्ती जलाने की परंपरा बताई गई है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है.
    दीपक का पात्र हमेशा रखें साफ
    पंडित कल्कि राम ने बताया कि जिस पात्र में पूजा का दीपक जलाया जाता है, उसे हमेशा साफ रखना चाहिए. अगर पिछले दिन की बाती पूरी तरह जलने के बाद उसमें राख या कोई अवशेष बचा है तो उसे इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. उसे एक जगह एकत्र करके रखना चाहिए. दीपक के पात्र को साफ करने के बाद ही उसमें नई बाती और तेल या घी डालकर दीपक जलाना चाहिए.

    दीपक की लौ से न जलाएं अगरबत्ती
    पूजा के दौरान एक और बात का ध्यान रखना चाहिए. पंडित कल्कि राम के मुताबिक, जलते हुए दीपक की लौ से अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में इसे उचित नहीं माना गया है. इसलिए अगरबत्ती को अलग से जलाना चाहिए और दीपक की लौ से उसे जलाने से बचना चाहिए.

    अमावस्या और पूर्णिमा पर करें यह उपाय
    पंडित कल्कि राम के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल की गई बातियों को एक जगह एकत्र करके रखा जा सकता है. अमावस्या या पूर्णिमा के दिन इन बातियों में थोड़ा कपूर रखकर जलाने और उसके धुएं को पूरे घर में दिखाने की परंपरा भी बताई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here