सामाजिक सेवा में योगदान के लिए हुआ अभिनंदन, रक्तदान से लेकर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे कार्य
विराटनगर। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं समर्पण संस्था जयपुर तथा अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल मेहरड़ा का मुक्तिधारा संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। पावटा रोड स्थित मुक्तिधारा ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए अभिनंदन किया गया।
बनवारी लाल मेहरड़ा लंबे समय से विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने तथा रूढ़िवादी विचारधारा और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में लगातार कार्य किया है।
इसके अलावा मेहरड़ा अपने गांव और आसपास के क्षेत्र के सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न-2026 से सम्मानित किया गया था। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजस्थान सरकार की ओर से उपखंड स्तर पर भी उन्हें सम्मानित किया गया।
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने की सराहना
सम्मान समारोह के दौरान मुक्तिधारा परिवार के सदस्यों ने बनवारी लाल मेहरड़ा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर सक्रिय रहना प्रेरणादायक है। रक्तदान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर किए जा रहे उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुक्तिधारा के सचिव अनन्त कात्यायनी, ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज हिमांशु आत्रेय एवं रोमेश मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान की ओर से मेहरड़ा का अभिनंदन किया गया और उनके सामाजिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुक्तिधारा संस्थान की ओर से कहा गया कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


