More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक की लहर, टीकाराम जूली...

    पूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक की लहर, टीकाराम जूली ने दी श्रद्धांजलि

    पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर जताई संवेदना, बोले—शास्त्री जी का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

    अलवर। पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र शास्त्री के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उनके निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र शास्त्री जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान और वंचित वर्ग की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाया। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

    जूली ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र शास्त्री जी का सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता था। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

    शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र शास्त्री लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और क्षेत्र में लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी तथा शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

    जूली ने कहा कि शास्त्री जी ने वंचित और जरूरतमंद वर्गों के हितों को सदैव प्रमुखता दी। उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनसेवा के कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

    इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    स्वर्गीय महेंद्र शास्त्री के निधन की खबर के बाद क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here