शिक्षकों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
खैरथल। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला खैरथल-तिजारा द्वारा नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री रामकिशोर शर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। यह मुलाकात संघ के जिलाध्यक्ष श्री नरेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
संघ के जिला प्रवक्ता राधेश्याम जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से माल्यार्पण व साफा पहनाकर श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक के दौरान संघ प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों की ओर जिला शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया।
जिला शिक्षा अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और शिक्षक हितों के संरक्षण हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उपस्थित रहे संघ के अनेक पदाधिकारी
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
घमंडीलाल जाट (प्रदेश मंत्री), पतराम गुर्जर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), रामनिवास यादव (संरक्षक), श्री ओम प्रकाश चौधरी (जिला सभाध्यक्ष), ओम प्रकाश यादव (जिला कोषाध्यक्ष), कृष्ण कुमार सामरिया (ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम), रामपाल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा), खेमचंद यादव (ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास), नवीन यादव (सभाध्यक्ष ब्लॉक मुंडावर) सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख सदस्यों में राजेश यादव, सतपाल चौधरी, विनय सिंह, ईश्वर सिंह जाट, भागीरथ शर्मा, सतवीर यादव, महेंद्र चौधरी, जयकरण यादव, विष्णु जोशी, फूल सिंह यादव, नरेश शर्मा, राजेंद्र यादव, राजेश चौधरी, विनोद यादव, सतीश वासु, प्रेम कुमार शर्मा, गिरीश गुप्ता, प्रकाश, विक्रम सिंह यादव, अनिल सैनी, मनोज यादव आदि सम्मिलित रहे।