More
    Homeबिजनेसपूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली टाटा सिएरा ईवी को

    पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली टाटा सिएरा ईवी को

    नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा.ईवी ने सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। सिएरा.ईवी ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों ही टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर टाटा मोटर्स की सुरक्षा प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीज़ल इंजन वाली टाटा सिएरा को भी इसी साल की शुरुआत में भारत एनकैप के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। भारत एनकैप के क्रैश टेस्ट में टाटा सिएरा.ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.62 पॉइंट मिले हैं, जो बेहद प्रभावशाली स्कोर है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी एसयूवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए। इन टेस्ट में 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी का इस्तेमाल किया गया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कई अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस है। इसमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग, साइड चेस्ट और पेल्विस एयरबैग, और दोनों रो के लिए कर्टन एयरबैग शामिल हैं।
    चुनिंदा वेरिएंट्स में 540-डिग्री कैमरा और लेवल 2 प्लस एडीएएस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। टाटा सिएरा.ईवी की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये से 26.48 लाख रुपये के बीच है। यह 63केडब्ल्यूएच और 75 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। 75 केडब्ल्यूएच आरडब्ल्यूडी मॉडल की दावा की गई रेंज 665 किलोमीटर तक है, जबकि आरडब्ल्यूडी मॉडल 624 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 120 केडब्ल्यू तक की डीसी फास्ट चार्जिंग क्षमता है, जिससे यह मात्र 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और पैदल चलने वालों की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here